लाइव न्यूज़ :

4 निर्दलीय व छोटी पार्टी के विधायकों को भाजपा ने पार्टी में शामिल होने का दिया ऑफर, कांग्रेस का दावा बीजेपी के 3 MLA पार्टी में होंगे शामिल 

By राजेंद्र पाराशर | Updated: September 6, 2019 06:06 IST

निर्दलीय विधायकों ने ये कहकर मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार कि चिंता बढ़ी दी है कि हमारे साथ के छह विधायक सरकार को दिए जा रहे समर्थन को लेकर चिंतन और मंथन करेंगे.

Open in App
ठळक मुद्दे विधायकों की इस चिंता को देख नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने उन्हें भाजपा की सदस्यता लेने का आग्रह किया है. नेता प्रतिपक्ष ने कांग्रेस में मचे घमासान को उनका आंतरिक मामला करार दिया है.

मध्य प्रदेशकांग्रेस में चल रही हलचल के चलते निर्दलीय और छोटे दलों के विधायकों को अपने भविष्य की चिंता सताने लगी है. इन विधायकों ने कहा कि हमने सरकार को पांच साल तक चलाने के लिए समर्थन दिया था, अब वर्तमान हालात को देखते हुए ऐसा नहीं लगता कि सरकार पांच साल चले. विधायकों की इस चिंता को देख नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने उन्हें भाजपा की सदस्यता लेने का आग्रह किया है. 

वहीं कांग्रेस की ओर से जनसंपर्क मंत्री पी.सी.शर्मा ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि अगले सत्र में भाजपा के तीन विधायक कांग्रेस में आएंगे.कांग्रेस में मचे घमासान को देखते हुए निर्दलीय विधायक सुरेन्द्र सिंह शेरा ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि हमें अपना भविष्य अंधकार में दिख रहा है. हमने कांग्रेस पार्टी को अपना समर्थन दिया है, लेकिन यह नेता आपस में ही लड़ते मरते दिखाई दे रहे हैं. 

निर्दलीय विधायक ने ये कहकर सरकार कि चिंता बढ़ी दी है कि हमारे साथ के छह विधायक सरकार को दिए जा रहे समर्थन को लेकर चिंतन और मंथन करेंगे. शेरा ने कहा हमें सरकार की स्थिति को देखते हुए डर लग रहा है, और घबराहट हो रही है. सुरेंद्र सिंह शेरा ने अपने भविष्य को लेकर चिंता जाहिर की है. बाद में सुरेन्द्र सिंह ने नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव से भी मुलाकात की.

इस मुलाकात के बाद भार्गव ने सभी छह विधायकों को भाजपा की सदस्यता लेने का आग्रह किया है. बाद में भार्गव ने मीडिया में बयान दिया कि भाजपा ने प्रदेश में 15 सालों तक अच्छी सरकार चलाई है. आगे भी अच्छी सरकार देंगे, यदि समर्थन देने वाले भाजपा को सही समझते हों तो हमारे साथ आएं. हम काम करने वाले और नतीजे देने वाले लोग हैं.

नेता प्रतिपक्ष ने कांग्रेस में मचे घमासान को उनका आंतरिक मामला करार दिया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक म्यूजियम बन गई है. कांग्रेस में अजीब-अजीब किस्म के लोग हैं. यह वातावरण प्रशासनिक मशीनरी को प्रभावित कर रहा है. अधिकारी यह सोचकर बैठे हुए हैं कि हमें क्या करना है. यह संवैधानिक लड़ाई नही है. यह निजी स्वार्थ, भ्रष्टाचार, पैसे के बंटवारे की लड़ाई है. वहीं कांग्रेस ने भी नेता प्रतिपक्ष पर हमला बोला है. राज्य के जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने पलटवार करते हुए कहा कि पिछले सत्र में भाजपा के दो विधायक कांग्रेस खेमे में आए थे और अगले सत्र में भाजपा के तीन विधायक साथ आ जाएंगे. 

टॅग्स :मध्य प्रदेशकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां