लाइव न्यूज़ :

मप्र : भाजपा नेता ने टीकाकरण केंद्र में मनाया जन्मदिन, मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट

By भाषा | Updated: June 7, 2021 20:10 IST

Open in App

इंदौर, सात जून मध्य प्रदेश मानवाधिकार आयोग ने इंदौर में भाजपा की एक महिला नेता द्वारा कोविड-19 टीकाकरण केंद्र में केक काटकर जन्मदिन मनाए जाने के मामले का सोमवार को स्वत: संज्ञान लिया और पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी।

आयोग के एक अधिकारी ने कहा, "इस मामले में आयोग ने स्वत: संज्ञान लेकर प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। घटना को लेकर इंदौर संभाग के आयुक्त और पुलिस महानिरीक्षक से दो सप्ताह में रिपोर्ट तलब की गई है।"

चश्मदीदों ने बताया कि शहर के वार्ड-58 के टीकाकरण केंद्र में भाजपा नेता माधुरी जायसवाल शनिवार को केक काटकर अपना जन्मदिन मनाती दिखीं, जबकि उनके समर्थक इस मौके पर उनके पास खड़े होकर ताली बजाते और फोटो खिंचवाते नजर आए। जायसवाल इस वार्ड की भाजपा इकाई की अध्यक्ष हैं।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद महिला नेता ने यह कहते हुए माफी मांगी कि उन्होंने "अपने समर्थकों की खुशी के लिए" केक काटा।

केक काटते समय फोटो खिंचवाने के दौरान कुछ लोगों के मुंह पर मास्क नहीं था जिनमें भाजपा नेता भी शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos