लाइव न्यूज़ :

किसानों की आवाज दबाने का प्रयास कर रही मप्र की भाजपा सरकार : कमलनाथ 

By भाषा | Updated: January 24, 2021 13:34 IST

Open in App

इंदौर, 24 जनवरी नये कृषि कानूनों के खिलाफ  राजधानी भोपाल में प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर बल प्रयोग को लेकर मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने रविवार को कहा कि यह सरकार अन्नदाताओं की आवाज कुचलने का प्रयास कर रही है।  

गौरतलब है कि केंद्र सरकार के तीन नये कृषि कानूनों के विरोध में शनिवार को रैली निकालकर भोपाल में राजभवन का घेराव करने जा रहे आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज के साथ आंसू गैस के गोले छोड़े थे और पानी की बौछार की थी।  

प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष कमलनाथ ने इंदौर से करीब 50 किलोमीटर दूर देपालपुर कस्बे में संवाददाताओं से कहा, “भोपाल में प्रशासन ने किसानों की आवाज कुचलने का प्रयास किया है। (सत्तारूढ़) भारतीय जनता पार्टी इस बात को समझ नहीं रही है कि हमारे देश में सबसे बड़ा वर्ग किसान ही है।”

उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार तीन नये कृषि कानूनों की आड़ में देश में खेती-किसानी के क्षेत्र के निजीकरण का प्रयास कर रही है।  

कमलनाथ ने कहा, “तीनों काले कानूनों के खिलाफ लाखों किसान दिल्ली की सीमाओं पर कई दिन से आंदोलन कर रहे हैं। इन कानूनों से  हमारे प्रदेश और देश की अर्थव्यवस्था की तबाही होगी क्योंकि इनसे किसानों की क्रय शक्ति घटेगी जिससे बाजार चौपट हो जाएंगे।”  

उन्होंने राज्य की शिवराज सिंह चौहान नीत भाजपा सरकार को जहरीली शराब से लोगों की मौत, महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों और बेरोजगारी के मुद्दों पर भी घेरा।  पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, “मैं प्रदेश की जनता से एक ही अपील करता हूं कि वह अपने भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए सच्चाई को पहचाने और सच्चाई का साथ दे।”  

  कमलनाथ ने केंद्र सरकार के नये कृषि कानूनों के विरोध में किसानों की ट्रैक्टर रैली का देपालपुर में नेतृत्व किया। इस दौरान वह कृषक बहुल कस्बे में खुद ट्रैक्टर चलाते दिखाई दिए।   ट्रैक्टर रैली से पहले उन्होंने देपालपुर के चौबीस अवतार मंदिर में दर्शन किए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल