लाइव न्यूज़ :

युवक की मौत मामले में कार्रवाई को लेकर धरने पर बैठे सांसद बेनीवाल

By भाषा | Updated: October 14, 2021 20:52 IST

Open in App

जयपुर, 14 अक्टूबर नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल बृहस्पतिवार को एक युवक की मौत के मामले में आरोपियों को गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुलिस थाने में धरने पर बैठ गए।

पुलिस ने बताया कि युवक सुनील ताड़ा पर एक अक्टूबर को कुछ लोगों ने हमला कर दिया था, उसकी मंगलवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। परिवार वाले युवक का शव लेकर पुलिस थाने पहुंच गए और धरना दे दिया। सांसद बेनीवाल बृहस्पतिवार को भावंडा गांव के पुलिस थाने में धरना स्थल पर पहुंचे।

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय समन्वयक बेनीवाल ने आरोप लगाया है कि पुलिस आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि अब तक हमले के संबंध में एक भी व्यक्ति को गिरफ्तार नहीं किया गया है, यह गंभीर बात है। उन्होंने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी व दोषी पुलिस वालों के खिलाफ कार्रवाई के बाद ही धरना समाप्त होगा।

इस बीच नागौर के पुलिस अधीक्षक अभिजीत सिंह ने भावंडा के थानाधिकारी शंकर लाल, हेड कांस्टेबल गवनराम व कांस्टेबल राधेश्याम को ड्यूटी में कोताही बरतने के लिए लाइन हाजिर कर दिया है। आरोपियों की तलाशी के लिए टीमें गठित की गई हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा