लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक 6 मंत्रियों और 7 विधायकों को विधानसभा अध्यक्ष ने भेजा नोटिस

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 13, 2020 06:08 IST

राज्य की कमलनाथ सरकार में सिंधिया समर्थक तुलसीराम सिलावट, गोविंद राजपूत, इमरती देवी, महेन्द्र सिंह सिसोदिया, प्रभुराम चौधरी और प्रद्युम्न सिंह तोमर मंत्री थे. इन मंत्रियों ने बैंगलुरु से विधायकों के साथ मेल से विधानसभा अध्यक्ष नर्मदाप्रसाद प्रजापति को अपने इस्तीफे भेजे थे. इन इस्तीफों पर अब विधानसभा अध्यक्ष ने मंत्रियों को नोटिस जारी किया है.

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश में ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक विधायकों और मंत्रियों द्वारा दिए इस्तीफे के बाद अब राज्य विधानसभा अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति ने सिंधिया समर्थक 6 मंत्रियों को नोटिस भेजे हैं.सके अलावा 7 विधायकों को भी नोटिस भेजे गए हैं. उन्होंने मंत्रियों से पूछा है कि वे जवाब दें कि क्या उन्होंने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया है.

मध्य प्रदेश में ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक विधायकों और मंत्रियों द्वारा दिए इस्तीफे के बाद अब राज्य विधानसभा अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति ने सिंधिया समर्थक 6 मंत्रियों को नोटिस भेजे हैं. इसके अलावा 7 विधायकों को भी नोटिस भेजे गए हैं. उन्होंने मंत्रियों से पूछा है कि वे जवाब दें कि क्या उन्होंने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया है.

राज्य की कमलनाथ सरकार में सिंधिया समर्थक तुलसीराम सिलावट, गोविंद राजपूत, इमरती देवी, महेन्द्र सिंह सिसोदिया, प्रभुराम चौधरी और प्रद्युम्न सिंह तोमर मंत्री थे. इन मंत्रियों ने बैंगलुरु से विधायकों के साथ मेल से विधानसभा अध्यक्ष नर्मदाप्रसाद प्रजापति को अपने इस्तीफे भेजे थे. इन इस्तीफों पर अब विधानसभा अध्यक्ष ने मंत्रियों को नोटिस जारी किया है.

विधानसभा अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति का कहना है कि इस्तीफा देने वाले विधायक को वैसे तो विधिवत रुप से उनके समक्ष आकर इस्तीफा देना होता है. इसलिए यह पुष्टि करने के लिए क्या यह इस्तीफे उन्होंने ने ही भेजे हैं. इसके लिए उन्हें नोटिस दिया गया है.

विधानसभा अध्यक्ष प्रजापति ने इस मामले में नियम और कानून के तहत जो भी कार्रवाई होगी वह की जाएगी. फ्लोर टेस्ट को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि यह प्रश्न काल्पनिक है, क्योंकि कि अविश्वास प्रस्ताव के लिए 14 दिन पहले सूचना देना जरूरी है. विधानसभा अध्यक्ष ने फिलहाल 6 मंत्रियों को ये नोटिस भेजे हैं. इसके बाद 7 विधायकों को भी नोटिस भेजे गए हैं.

टॅग्स :मध्य प्रदेशज्योतिरादित्य सिंधियाकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया