लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में कांग्रेस का नया पैतरा, मायावती ने ठुकराया तो अखिलेश के दरवाजे पर पहुंची कांग्रेस

By जनार्दन पाण्डेय | Updated: October 4, 2018 13:35 IST

Madhya Pradesh Assembly Election Update: विधानसभा चुनावों की आहट पर मध्य प्रदेश, राजस्‍थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन की राह देख रही थी।

Open in App

भोपाल, 4 अक्टूबरः मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख कमलनाथ ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन को लेकर नया खुलासा किया है। बुधवार को मायावती की ओर से राज्य में गठबंधन के लिए मनाही के बाद सूबे में सियासत गरमाई हुई है। इसी मसले को आगे बढ़ाते हुए कमलनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा, "कुछ दिनों पहले अखिलेश यादव से बात की थी। हम लगातार बातचीत कर रहे हैं।"

विधानसभा चुनावों की आहट पर मध्य प्रदेश, राजस्‍थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन की राह देख रही थी। लेकिन बुधवार (3 अक्टूबर) को मायावती ने बाकायदे प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर किसी भी राज्य में गठबंधन ना करने का ऐलान किया।

मायावती ने कांग्रेस पर घमडी होने का आरोप लगाते हुए मध्य प्रदेश में दिग्‍विजय सिंह के चलते कांग्रेस के साथ गठबंधन से इनकार कर दिया। मायावती ने कहा, दिग्गविजय सिंह भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के इशारे पर काम कर रहे हैं। इसलिए दिग्विजय सिंह की पार्टी से गठबंधन का कोई सवाल नहीं उठता।

ऐसे में मध्य प्रदेश में कांग्रेस के पास गठबंधन के विकल्प कम हो गए। जबकि कांग्रेस की वर्तमान राजनीति संयुक्त विपक्ष के इर्द-गिर्द घूम रही है। मायावती के जाने के बाद ऐसा माना जा रहा था कि स्वाभाविक तौर पर अब अखिलेश यादव भी कांग्रेस के साथ नहीं आएंगे। क्‍योंकि इस वक्त दोनों का गठबंधन चल रहा है।

ऐसे में एमपी कांग्रेस चीफ कमलनाथ ने समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन के संकेत देकर नये समीकरण की ओर इशारा किया है। उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश में बीते तीन कार्यकाल से शिवराज सिंह की अगुवाई वाली बीजेपी सरकार है। राज्य में कुल 223 विधानसभा सीटें हैं।

इससे पहले छत्तीसगढ़ में भी बहुजन समाज पार्टी ने कांग्रेस के बजाय अजीत जोगी की पार्टी जनता कांग्रेस पार्टी को समर्थन देने की घोषणा कर चुकी है। जबकि पार्टी राजस्‍थान में अकेले चुनाव लड़ेगी।

टॅग्स :मध्य प्रदेश चुनावकांग्रेससमाजवादी पार्टीकमलनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह