लाइव न्यूज़ :

सांसद ने लोकसभा में की अपील: मुझे अपने संसदीय क्षेत्र में जाने देने में मदद की जाए

By भाषा | Updated: March 16, 2021 23:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 मार्च लोकसभा में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के सदस्य रघु राम कृष्ण राजू ने मंगलवार को दावा किया कि कुछ राज्यों में विभिन्न तरह के उल्लंघन के मामले केंद्र के समक्ष उठाने पर उनके खिलाफ अनेक मामले दर्ज किये गये हैं और वह पिछले एक साल से अपने संसदीय क्षेत्र में नहीं जा पा रहे।

राजू ने शून्यकाल में इस विषय को उठाते हुए अनुरोध किया कि उन्हें उनके संसदीय क्षेत्र में जाने देने में मदद की जाए।

आंध्र प्रदेश के सांसद ने कहा कि कुछ राज्य अपने बजट से परे जाकर मतदाताओं से लोक-लुभावन वादे करते हैं और इनके लिए बैंकों से कर्ज लिया जाता है। लेकिन इन वादों को निभा पाना व्यावहारिक नहीं है और इस तरह से बैंकों को नुकसान होगा।

राजू ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से अनुरोध करते हैं कि एक समग्र ढांचा लाया जाए जिसके तहत बैंक राज्यों की आय के हिसाब से कल्याणकारी योजनाओं के लिए धन दें।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं राज्यों द्वारा इस तरह के उल्लंघन के मुद्दे प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के समक्ष उठाता हूं तो मेरे खिलाफ मामले दर्ज किये जाते हैं।’’

राजू ने दावा किया कि ऐसे कुछ कारणों से वह पिछले एक साल से अपने संसदीय क्षेत्र में नहीं जा सके हैं।

भाजपा सांसद अजय भट्ट ने शून्यकाल में कहा कि नैनीताल के रामगढ़ में गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर ने अपना आवास बनाया था और अनेक कविताएं लिखीं। उन्होंने सरकार से अनुरोध किया कि टैगोर टॉप नाम से प्रसिद्ध इस जगह पर विश्व भारती केंद्रीय विश्वविद्यालय खोलने का शासनादेश जल्द जारी किया जाए।

भाजपा के उन्मेश पाटिल ने महाराष्ट्र में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ने और कानून व्यवस्था की स्थिति खराब होने का आरोप लगाते हुए इस आधार पर राज्य सरकार को हटाने और राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग उठाई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया