लाइव न्यूज़ :

मप्र के पशुपालन मंत्री को अस्पताल से छुट्टी मिली, स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले बिगड़ा था स्वास्थ्य

By भाषा | Updated: August 16, 2021 00:10 IST

Open in App

भोपाल/बुरहानपुर (मप्र), 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह से कुछ घंटे पहले अचानक स्वास्थ्य बिगड़ जाने के बाद बेहतर इलाज एवं स्वास्थ्य जांच के लिए एयर एंबुलेंस के जरिए बुरहानपुर से भोपाल लाये गये मध्य प्रदेश के पशुपालन एवं सामाजिक न्याय मंत्री प्रेम सिंह पटेल को रविवार रात को एक निजी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। यह जानकारी उनके एक सहयोगी ने दी।

मंत्री के निजी सचिव अमर सिंह रावत ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘पटेल अब अच्छा महसूस कर रहे हैं और वह रविवार रात को अस्पताल से छुट्ठटी होने के बाद भोपाल में अपने बंगले पर लौट आए हैं।’’

पटेल बुरहानपुर के प्रभारी मंत्री भी हैं और स्वतंत्रता दिवस ध्वजारोहण समारोह के लिए शनिवार शाम बुरहानपुर पहुंचे थे। रविवार तड़के पटेल की तबीयत बिगड़ गई थी और वह बुरहानपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण समारोह में शामिल नहीं हो पाए।

उन्होंने कहा कि पटेल को आज शाम करीब चार बजे बुरहानपुर से भोपाल लाया गया। वहां उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनके और मेडिकल जांच हुए। उन्हें दिल की कुछ छोटी-मोटी दिक्कतें हैं।

इससे पहले, बुरहानपुर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर एम. पी. गर्ग ने बताया कि मंत्री ने शनिवार देर रात करीब दो बजे सीने में दर्द की शिकायत की, जिसके बाद चिकित्सकों की एक टीम ने उनकी कुछ जांच कीं और उनका प्राथमिक इलाज किया। इसके बाद वह वापस चले गए।

उन्होंने कहा, ‘‘मंत्री को आराम करने की सलाह दी गई। रविवार सुबह करीब सात बजे एक मेडिकल टीम फिर से उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने पहुंची। इस बार मंत्री ने सीने में दर्द के साथ ही बेचैनी की शिकायत की। इसके बाद सुबह करीब 10 बजे उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया। मंत्री ने भोपाल में बेहतर इलाज एवं स्वास्थ्य जांच कराने का आग्रह किया, जिसके बाद उन्हें एयर एंबुलेंस से राज्य की राजधानी भोपाल पहुंचाया गया।’’

मंत्री का स्वास्थ्य खराब होने के बाद जिलाधिकारी प्रवीण सिंह ने सुबह करीब नौ बजे यहां मुख्य समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए