लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: एडीजी पुरुषोत्तम शर्मा को पद से हटाया गया, पत्नी की पिटाई का वीडियो हुआ था वायरल

By विनीत कुमार | Updated: September 28, 2020 13:11 IST

मध्य प्रदेश: एडिशनल डायरेक्टर जनरल पुरुषोत्तम शर्मा को उनके पद से हटा दिया गया है। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिसमें वे अपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई करते नजर आ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपत्नी की पिटाई करने का वीडियो वायरल होने के बाद पुरुषोत्तम शर्मा को पद से हटाया गयापुरुषोत्तम शर्मा की सफाई- ये घर में झगड़े का मामला है और कोई अपराध नहीं है

पत्नी की बेरहमी पिटाई करने का वीडियो वायरल होने के बाद मध्य प्रदेश के एडिशनल डायरेक्टर जनरल पुरुषोत्तम शर्मा को उनके पद से हटा दिया गया है। पत्नी का आरोप है कि पुरुषोत्तम शर्मा का किसी दूसरी महिला के साथ संबंध है। इसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ था और पुरुषोत्तम शर्मा ने पत्नी की पिटाई शुरू कर दी थी।

इस पूरी घटना का वीडियो कैमरे में रिकॉर्ड हो गया था और फिर सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। बहरहाल, इस मामले के सामने आने के बाद पुरुषोत्तम शर्मा ने सफाई दी है कि ये घर का मामला है और कोई अपराध नहीं है।

मीडिया के सवालों पर पुरुषोत्तम शर्मा ने कहा, 'हमारी शादी के 32 साल हो गए हैं। साल 2008 में भी उन्होंने मेरे खिलाफ शिकायत की थी लेकिन बात ये है कि 2008 से वो मेरे घर में रह रही है। सभी सुविधाओं और मेरे खर्च पर विदेश की यात्राओं का आनंद ले रही हैं।'

पुरुषोत्तम ने साथ ही कहा, 'अगर मेरा स्वभाव अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का होता तो उन्हें पहले शिकायत करना चाहिए था। ये परिवार में झगड़े का मामला है। एक अपराध नहीं है। मैं हिंसक व्यक्ति नहीं हूं न ही कोई अपराधी हूं। ये मेरा दुर्भाग्य है कि मुझे इन सब चीजों से गुजरना पड़ रहा है। मेरी पत्नी मुझे परेशान करती है और घर में कैमरे लगा रखे हैं।'

Purushottam Sharma Viral video: क्या है पूरा मामला

पुरुषोत्तम शर्मा का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वे अपनी पत्नी को पीट रहे हैं और साथ ही गालियां भी दे रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार पुरुषोत्तम शर्मा के बेटे पार्थ शर्मा ने अपने पिता के खिलाफ शिकायत की और कार्रवाई की मांग की है। बेटे ने इस घटना की शिकायत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा से भी की है। पार्थ शर्मा खुद एक आईआरएस अधिकारी हैं।

वैसे ये पहला अवसर नहीं है जब पुरुषोत्तम शर्मा इस तरह विवादों में आए हैं। पुरुषोत्तम शर्मा जब साइबर सेल और एसटीएफ के स्पेशल डीजी थे, तब उनका नाम हनी ट्रैप में भी खूब उछला था। पुरुषोत्तम शर्मा का टकराव तब पुलिस महानिदेशक (DGP) वीके सिंह से हुआ था। उन्होंने वीके सिंह पर कई आरोप लगाए।

इन अधिकारियों में तब टकराव इतना बढ़ गया कि तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ को हस्तक्षेप करना पड़ा। इसके बाद कमलनाथ ने पुरुषोत्तम शर्मा का तबादला कर दिया था।

टॅग्स :मध्य प्रदेशवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह