लाइव न्यूज़ :

मप्र: चलती ट्रेन में युवती की हत्या करने के आरोपी ने जेल में की खुदकुशी

By भाषा | Updated: June 8, 2021 00:30 IST

Open in App

सीहोर, सात जून मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में पांच दिन पहले चलती ट्रेन में एक युवती का गला काट कर कथित तौर पर हत्या करने वाले 24 वर्षीय युवक ने सोमवार को यहां जिला जेल में आत्महत्या कर ली।

जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) एसएस चौहान ने बताया कि भोपाल के रहने वाले हत्या के आरोपी सागर सोनी ने यहां जेल में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उन्होंने बताया कि युवक ने खुदकुशी क्यों की, इसके कारणों के जांच की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि मंगलवार रात को सीहोर रेलवे स्टेशन से करीब दो किलोमीटर पहले इन्दौर-बिलासपुर ट्रेन में सवार मुस्कान की सागर ने धारदार हथियार से गला काट कर हत्या कर दी थी। इसके बाद सागर सीहोर स्टेशन से पहले ही चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गया था। पुलिस ने बताया कि वारदात के अगले दिन सागर को पुलिस ने भोपाल में गिरफ्तार किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए