लाइव न्यूज़ :

मप्र : इटारसी में बंदूक से दुर्घटनावश चली गोली, छर्रे लगने से आरपीएसएफ के चार जवान घायल

By भाषा | Updated: October 17, 2021 21:37 IST

Open in App

होशंगाबाद (मप्र), 17 अक्टूबर मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले के इटारसी में रविवार को कथित रूप से स्वचालित बंदूक की सफाई के दौरान दुर्घटनावश गोली चल गई, जिससे इसके छर्रे लगने से रेलवे सुरक्षा विशेष बल (आरपीएसएफ) के चार जवान घायल हो गये।

उप पुलिस अधीक्षक रेल (इटारसी) अर्चना शर्मा ने ‘भाषा’ को फोन पर बताया, ‘‘हथियार की सफाई के दौरान शाम करीब साढ़े चार बजे अचानक गोली चल जाने के कारण यह घटना हुई। इस दौरान गोली के छर्रे लगने से आरपीएसएफ के चार जवान घायल हुए हैं।’’

उन्होंने बताया कि चारों घायलों को होशंगाबाद के निजी नर्मदा अपना अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शर्मा ने बताया कि यह घटना इटारसी रेलवे स्टेशन के पास गार्ड रनिंग रूम (गार्डों के रहने के लिए बने बैरक) में हुई।

इस बीच, नर्मदा अपना अस्पताल के प्रवक्ता ने बताया, ‘‘घायल जवानों में से टिंकू धर्मपाल की स्थिति गंभीर है, जबकि शेष तीन जगमोहन गुर्जर, सुमित कुमार और राजू की स्थिति ठीक है।’’ उन्होंने बताया कि ये चारों अस्पताल में डॉ. वीरेन्द्र राजपूत, डॉ. रेणु शर्मा और डॉ. अनूप सक्सेना की देखरेख में हैं।

सारन ने बताया कि घायल जवानों के अनुसार ऑटोमेटिक बंदूक साफ करते वक्त अचानक गोली चल गई, जिससे छर्रे लगने से वे घायल हो गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos