लाइव न्यूज़ :

मप्र : महिला नेता से दुष्कर्म मामले में कांग्रेस विधायक का फरार बेटा गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 26, 2021 12:03 IST

Open in App

इंदौर, 26 अक्टूबर मध्य प्रदेश में एक महिला नेता से कथित दुष्कर्म के मामले में उज्जैन जिले के कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल के फरार बेटे करण मोरवाल को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक शादी का झांसा देकर महिला नेता से दुष्कर्म करने का आरोपी पिछले साढ़े छह महीने से फरार था और उसकी गिरफ्तारी पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित था।

स्थानीय महिला थाने की प्रभारी ज्योति शर्मा ने "पीटीआई-भाषा" को बताया कि मुखबिर की सूचना पर करण मोरवाल (30) को इंदौर से करीब 80 किलोमीटर दूर मक्सी के पास से महिला पुलिस और अपराध निरोधक शाखा की संयुक्त टीम ने उस वक्त पकड़ा, जब वह कार से कहीं जा रहा था।

उन्होंने बताया कि पुलिस को इस कार में करण के साथ राहुल राठौड़ नाम का व्यक्ति भी मिला और विधायक पुत्र के फरार होने में राठौड़ की भूमिका की जांच की जा रही है।

शर्मा ने बताया, "फरार रहने के दौरान करण अलग-अलग स्थानों पर कुछ दिनों के लिए छिपता था और ठिकाना बदल लेता था।" उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी के बाद करण की मेडिकल जांच कराई गई है और उससे पूछताछ जारी है।

महिला थाना प्रभारी ने बताया कि करण को एक स्थानीय अदालत में पेश कर पुलिस हिरासत में भेजने का अनुरोध किया जाएगा ताकि पता चल सके कि फरारी के दौरान वह कहां-कहां छिपा और किन लोगों ने उसकी मदद की।

अधिकारियों ने बताया कि करण के खिलाफ इंदौर के महिला थाने में दो अप्रैल को दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था। अधिकारियों के मुताबिक मामला दर्ज कराने वाली महिला नेता का आरोप है कि विधायक के 30 वर्षीय बेटे ने शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म किया।

अधिकारियों ने बताया कि करण की तलाश में जुटी पुलिस ने 19 अक्टूबर को उसके छोटे भाई शिवम को इंदौर के महिला थाने लाकर पूछताछ की थी क्योंकि जांच करने वाले अधिकारियों को लगा था कि उसे पता है कि बलात्कार का आरोपी कहां छिपा है।

चश्मदीदों के मुताबिक अपने छोटे बेटे शिवम से पुलिस की पूछताछ के बीच नाटकीय घटनाक्रम के तहत उज्जैन के बड़नगर क्षेत्र के कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल 19 अक्टूबर को इंदौर के महिला थाने से सटे पलासिया थाने पहुंच गए थे और उन्होंने बंद कमरे में पुलिस अधिकारियों से गुप्त चर्चा की थी।

चर्चा के बाद विधायक जैसे ही पलासिया पुलिस थाने से बाहर निकले, मीडियाकर्मियों ने उनसे उनके बड़े बेटे करण के साढ़े छह महीने से फरार होने के बारे में सवाल पूछे थे। हालांकि, वह सिर्फ इतना कहकर थाने से तुरंत रवाना हो गए थे कि उन्हें मीडिया के सामने अपना पक्ष नहीं रखना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव