लाइव न्यूज़ :

मप्र : चाय बेचने वाले एक व्यक्ति ने पहली बार खरीदा मोबाइल फोन, गाजे-बाजे के साथ नाचते गाते हुए लाया अपने घर

By भाषा | Updated: December 22, 2021 00:01 IST

Open in App

शिवपुरी (मध्य प्रदेश), 21 दिसंबर मध्य प्रदेश के शिवपुरी कस्बे में चाय वाले एक व्यक्ति ने अपनी पांच वर्षीय बेटी की ख्वाईश पूरी करने के लिए पहली बार एक नया मोबाइल फोन खरीदा और इस दिन को यादगार बनाने के लिए गाजे-बाजे के साथ अपनी बेटी को बग्गी में बिठाकर नाचते-गाते मोबाइल को दुकान से घर लेकर आया।

इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ है।

चाय बनाकर बेचने वाले इस व्यक्ति का नाम मुरारी कुशवाहा है और वह शिवपुरी शहर के नीलगर चौराहा पर चाय बेचता है। उसने अपनी बेटी की ख्वाईश पूरा करने के लिए सोमवार की शाम यह मोबाइल फोन 12,500 रुपए में खरीदा और इस दिन को यादगार बनाने के लिए यह जुलूस निकाला।

मुरारी ने बताया, ‘‘मेरे घर में पहली बार मोबाइल फोन आया तो दुकानदार की दुकान से ढोल-धमाके एवं शहनाई बजाते हुए अपने घर इसे लेकर आया। इस जुलूस में एक बग्गी भी थी, जिसमें मैं अपनी बेटी को बिठाकर लाया।’’

उन्होंने कहा कि उसके बाद ‘‘मैंने अपने दोस्तों को घर पर पार्टी भी दी।’’ मुरारी ने बताया कि पैसे कम होने के कारण बच्ची की इच्छा पूरी करने मोबाइल फोन को ईएमआई पर लिया है।

उन्होंने बताया, ‘‘मेरी 5 साल की बच्ची है। वह मुझसे दो साल से बोल रही थी कि पापा आप शराब बहुत पीते हो। आप शराब पीना कम कर दो और इससे जो पैसे बचेंगे उससे मुझे एक मोबाइल फोन दिला देना।’’

मुरारी कहा, ‘‘मैंने बच्ची से बोला था, बेटी चिंता मत करो। हम ऐसा मोबाइल फोन लाएंगे कि पूरा शहर देखता रह जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए