लाइव न्यूज़ :

मप्र : एक व्यक्ति ने कहा कि प्रधानमंत्री की मौजूदगी में ही लगाएगा कोरोना रोधी टीका

By भाषा | Updated: September 26, 2021 16:00 IST

Open in App

धार (मध्य प्रदेश), 26 सितंबर जिले के एक गांव में कोरोना रोधी टीका लगवाने से हिचक रहे एक व्यक्ति को जब अधिकारियों ने समझाने का प्रयास किया तो उसने ऐसी मांग रखी जिसे सुनकर सभी लोग हैरान रह गए। व्यक्ति ने अधिकारियों से कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में ही टीके की पहली डोज लगवाएगा।

शनिवार को हुई इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो रहा है। जिले के अधिकारियों ने बताया कि वे उक्त व्यक्ति के पास जाएंगे और उसे समझा-बुझाकर टीका लगवाने के लिए राजी करेंगे।

डही विकासखंड के संसाधन समन्वयक मनोज दुबे ने फोन पर ‘भाषा’ को बताया कि उक्त घटना उस समय हुई जब टीकाकरण टीम धार जिला मुख्यालय से करीब 130 किलोमीटर दूर स्थित आदिवासी ग्राम कीकरवास पहुंची।

वीडियो में राज्य सरकार की एक टीम कोरोना रोधी टीका लगवाने से हिचक रहे इस व्यक्ति को समझाने की कोशिश करती नजर आ रही है और उससे पूछ रही है कि आखिर वह टीका लगवाने के लिए कैसे राजी होगा।

इस पर उक्त व्यक्ति ने कहा कि किसी बड़े अधिकारी को बुलाओ। इसपर जब टीम ने पूछा कि क्या वह चाहते हैं कि उपमंडलाधिकारी (एसडीएम) को बुलाया जाए तो उस व्यक्ति ने कहा, ‘‘एसडीएम से कहो कि मोदी जी को बुलाएं, तो ही मैं और मेरा परिवार टीका लगाएगा।’’

दुबे ने कहा, ‘‘इस गांव में टीकाकरण के लिए पात्र व्यक्तियों में से केवल दो लोगों को ही अब तक टीका नहीं लगा है। इनमें से एक यही व्यक्ति है और दूसरी उसकी पत्नी। हम इस व्यक्ति से फिर से संपर्क करेंगे और उसे समझा-बुझाकर टीका लगवाने के लिए राजी करेंगे।’’

कोरोना रोधी टीकाकरण अभियान के तहत मध्य प्रदेश सरकार के कर्मचारी घर-घर जाकर लोगों को टीका लगवाने के लिए समझा-बुझा रहे हैं।

प्रदेश सरकार 27 सितंबर को पुन: कोरोना रोधी टीकाकरण महाअभियान चलाएगी, ताकि प्रदेश के उन पात्र व्यक्तियों को टीके की पहली खुराक लगाई जा सके, जिन्होंने अभी तक टीका नहीं लगवाया है। महाअभियान में यह सुनिश्चित किया जाएगा कि प्रदेश के शत-प्रतिशत पात्र व्यक्तियों को टीके की पहली खुराक लग जाए।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में शनिवार शाम तक 6,07,88,981 लोगों को कोरोना रोधी टीका लगाया जा चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव