लाइव न्यूज़ :

मप्र: 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में 70.27 प्रतिशत मतदान

By भाषा | Updated: November 4, 2020 21:09 IST

Open in App

भोपाल, चार नवंबर कोरोना वायरस महामारी के भय के बावजूद मध्यप्रदेश में 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के तहत मंगलवार को हुए मतदान के बुधवार को जारी अंतिम आंकड़ों के अनुसार कुल 70.27 प्रतिशत मतदान हुआ।

एक अधिकारी ने बताया कि इन 28 सीटों पर 2018 के विधानसभा चुनाव में 72.93 प्रतिशत मतदान हुआ था। वहीं बुधवार को जारी अंतिम आंकड़ों के अनुसार उपचुनाव में 70.27 प्रतिशत मतदान हुआ।

इन उपचुनाव में प्रदेश के 12 मंत्रियों सहित 355 उम्मीदारों के भाग्य का फैसला ईवीएम मशीनों में बंद हो गया है।

प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि अंतिम आंकड़ों के अनुसार राज्य के 19 जिलों में 28 विधानसभा सीटों पर कुल 70.27 प्रतिशत मतदान हुआ।

मध्यप्रदेश विधानसभा में कुल 230 सीटें हैं जबकि वर्तमान में इसकी प्रभावी सदस्य संख्या 229 है क्योंकि 28 सीटों पर उपचुनाव की घोषणा की बाद अक्टूबर माह में कांग्रेस के एक विधायक दमोह से राहुल लोधी विधानसभा से त्यागपत्र देकर भाजपा में शामिल हो गये।

वर्तमान में विधानसभा में भाजपा के 107 विधायक हैं और भाजपा को सदन में साधारण बहुमत का आंकड़ा 115 तक पहुंचने के लिये आठ सीटें और चाहिये। इस साल मार्च माह के बाद से कुल कांग्रेस के विधायकों के त्यागपत्र देने और भाजपा में शामिल होने के बाद सदन में कांग्रेस की संख्या घटकर 87 रह गयी है।

25 कांग्रेस के विधायकों के पाला बदलकर भाजपा में शामिल होने और तीन विधायकों के निधन के कारण प्रदेश में 28 सीटों पर उपचुनाव कराया गया।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह