मप्र : बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान में 57 वर्षीय हथिनी ने दिया मादा शावक को जन्म

By भाषा | Updated: October 4, 2021 11:09 IST2021-10-04T11:09:47+5:302021-10-04T11:09:47+5:30

MP: 57-year-old elephant gave birth to a female cub in Bandhavgarh National Park | मप्र : बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान में 57 वर्षीय हथिनी ने दिया मादा शावक को जन्म

मप्र : बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान में 57 वर्षीय हथिनी ने दिया मादा शावक को जन्म

भोपाल, चार अक्टूबर मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में स्थित बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान में 57 वर्षीय हथिनी अनारकली ने एक मादा शावक को जन्म दिया है।

मध्यप्रदेश वन विभाग के प्रधान मुख्य संरक्षक (वन्यजीव) आलोक कुमार ने सोमवार को बताया, ‘‘बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान में गांधी जयंती (दो अक्टूबर) के दिन एक नन्हे मेहमान का आगमन हुआ। यहां की मशहूर हथिनी अनारकली ने मादा शावक को जन्म दिया है। नन्हा मेहमान पूरी तरह से स्वस्थ है।’’

उन्होंने कहा कि उद्यान प्रबंधन ने नवजात मादा हाथी शावक का नाम ‘गायत्री’ रखा है।

कुमार ने बताया कि बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान की यह हथिनी अब तक आठ शावकों को जन्म दे चुकी है। इनमें से चार सलामत हैं और चार की पहले मृत्यु हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि अनारकली हथिनी को वर्ष 1978-79 में सोनपुर मेला बिहार से क्रय कर बांधवगढ़ लाया गया था। राष्ट्रीय उद्यान के अंदर वन्य एवं वन्य-जीवों के बचाव अभियान में अनारकली का विशेष योगदान रहा है।

कुमार ने बताया कि बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान में वर्तमान में 14 हाथी हैं, जिनका वन एवं वन्य-जीव प्रबंधन में बड़ा योगदान है। यहां पर्यटक हाथी पर सवार होकर इस राष्ट्रीय उद्यान के वन क्षेत्र और जीव-जन्तुओं का अवलोकन कर पर्यटन का आंनद भी लेते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: MP: 57-year-old elephant gave birth to a female cub in Bandhavgarh National Park

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे