लाइव न्यूज़ :

मप्र : फेसबुक पर आत्महत्या करने की पोस्ट डालकर 25 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी

By भाषा | Updated: August 8, 2021 21:35 IST

Open in App

रायसेन (मप्र), आठ अगस्त मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में 25 वर्षीय एक बेरोजगार युवक ने फेसबुक पर आत्महत्या करने की पोस्ट डालकर रविवार को फांसी लगाकर कथित तौर पर खुदकुशी कर ली।

यह घटना रायसेन जिला मुख्यालय से करीब 80 किलोमीटर दूर बेगमगंज नगर के रामनगर मोहल्ला में हुई। बेगमगंज पुलिस थाना प्रभारी इंद्राज सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान रोहित महाजन (25) के रूप में की गई है।

उन्होंने कहा कि रोहित ने रविवार को फेसबुक पर पोस्ट डाली है, जिसमें उसने लिखा, ‘‘जाने-अनजाने में मुझसे (रोहित) जो भी कोई भूल-चूक या गलती हुई हो, मैं उसके लिए क्षमा चाहता हूं। मैं जीवन और परिवार से परेशान होकर आज आठ अगस्त, 2021 को खुदकुशी करने जा रहा हूं। मिलते हैं अगले जन्म में।’’

इस पोस्ट को पढ़ने के बाद भाजपा के रायसेन जिला मीडिया प्रभारी हरि साहू ने थाना प्रभारी इंद्राज सिंह को तत्काल इसकी सूचना दी और इस पोस्ट का स्क्रीनशॉट भी पुलिस को भेजे। सूचना की जानकारी मिलने के बाद आनन-फानन में पुलिस रोहित घर पहुंची, लेकिन तब तक वह आत्महत्या कर चुका था।

सिंह ने बताया कि जब यह घटना हुई, तब उसके घर में केवल उसकी मां मौजूद थी, जो बाहर वाले कमरे में थी और उसे इस घटना के संबंध में भनक भी नहीं लगी। उन्होंने कहा कि पुलिस के पहुंचने पर उसकी मां को ज्ञात हुआ कि उसके पुत्र ने आत्महत्या कर ली है। सिंह ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और विस्तृत जांच जारी है।

वहीं, मृतक रोहित महाजन के पिता टीकाराम ने कहा कि उसका पुत्र स्नातक पास था और पहले एक निजी कंपनी में काम करता था। बाद में वह भाजपा से जुड़ गया था, फिर पत्रकारिता करने लगा और इसके बाद कोई काम नहीं मिलने के कारण वह बेरोजगार था। उन्होंने कहा कि वह मानसिक रूप से परेशान रहता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान