लाइव न्यूज़ :

मप्र : उज्जैन की क्षिप्रा में मिलने वाली कान्ह नदी को प्रदूषित करने वाले 13 औद्योगिक संयंत्र सील

By भाषा | Updated: December 24, 2021 19:35 IST

Open in App

इंदौर, 24 दिसंबर मध्य प्रदेश के इंदौर में जिला प्रशासन ने कान्ह नदी को प्रदूषित किए जाने के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए पिछले तीन दिनों के दौरान 13 औद्योगिक संयंत्रों को सील कर दिया है। प्रशासन के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

कान्ह नदी इंदौर के पास स्थित धार्मिक नगरी उज्जैन की क्षिप्रा नदी में मिलती है। कान्ह नदी के कारण क्षिप्रा में भारी प्रदूषण को लेकर साधु-संतों ने प्रशासन के सामने हाल ही में नाराजगी जताई थी।

इंदौर के अतिरिक्त जिलाधिकारी पवन जैन ने बताया कि जिले में पिछले तीन दिनों के दौरान सील किए गए 13 संयंत्रों से औद्योगिक अपशिष्ट के गंदे पानी को कान्ह नदी और इससे जुड़े नालों में बिना उचित उपचार के छोड़ा जा रहा था।

उन्होंने कहा, ‘‘सील किए गए कारखानों में उत्पादन बहाल करने की अनुमति तभी दी जाएगी, जब उनमें औद्योगिक अपशिष्ट के गंदे पानी के उपचार संयंत्र शुरू कर दिए जाएंगे।’’

अधिकारियों ने बताया कि जिला प्रशासन ने अतिरिक्त जिलाधिकारी की अगुवाई में एक टीम गठित कर उसे आदेश दिया है कि वह कान्ह नदी में प्रदूषण को लेकर 10 दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos