लाइव न्यूज़ :

मप्र : मंदसौर में कोविड-19 टीके की दूसरी खुराक लगवाने वालों को देशी शराब पर 10 प्रतिशत छूट का आदेश वापस

By भाषा | Updated: November 24, 2021 19:58 IST

Open in App

मंदसौर (मध्य प्रदेश), 24 नवंबर राजनीतिज्ञों एवं सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं की कटु आलोचना के बाद मंदसौर जिला प्रशासन ने कोविड-19 टीके की दूसरी खुराक लगवाने वालों को शहर की तीन शराब की दुकानों में 24 नवंबर को देशी शराब पर 10 प्रतिशत की छूट देने संबंधी आदेश को अमल में लाये जाने से पहले ही बुधवार सुबह वापस ले लिया है।

इससे पहले मंगलवार को जिला आबकारी अधिकारी अनिल सचान ने बताया था कि कोविड-19 टीके की दूसरी खुराक लगाने वालों 10 प्रतिशत की यह छूट मंदसौर की तीन देशी शराब दुकानों सीतामऊ फाटक, भुनियाखेड़ी एवं पुराना बस स्टैंड में दी जाएगी। हालांकि, यह छूट केवल एक दिन 24 नवंबर को ही दी जानी थी।

सचान ने बुधवार सुबह कहा कि इस संबंध में हमने अपना आदेश वापस ले लिया है। उन्होंने कहा कि पहले हमने यह आदेश इलाके में टीकाकरण के लिए लोगों को प्रेरित करने के लिए दिया था।

मंदसौर के भाजपा विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया ने आबकारी विभाग द्वारा देशी शराब पर 10 प्रतिशत छूट देने के निर्णय की आलोचना करते हुए मंगलवार को कहा था कि यह निर्णय लोगों को शराब पीने के लिए प्रोत्साहित करेगा।

मध्य प्रदेश में 24 नवंबर को दिसंबर अंत तक 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों को कोविड टीके की दोनों खुराक लगाने का लक्ष्य प्राप्त करने के लिये यह छठवां टीकाकरण महाअभियान था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos