लाइव न्यूज़ :

दस करोड़ रुपये की कोकीन के साथ मोजाम्बिक का नागरिक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 10, 2021 20:31 IST

Open in App

मुंबई, दस अगस्त अफ्रीकी देश मोजाम्बिक के एक नागरिक को कथित रूप से 1.02 किलोग्राम कोकीन के साथ मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया है। अन्तरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 10 करोड़ रुपये होने का अनुमान है। मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी ।

अधिकारी ने बताया कि मादक पदार्थ कोकीन की तस्करी के बारे में एक गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद एनसीबी की टीम ने फयूमो इमैनुएल जेडेकियास को रविवार को तड़के दो बजे गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया, ‘‘उससे पूछताछ के बाद हमें पता चला कि उस व्यक्ति ने कोकीन से भरा 70 कैप्सूल निगला है । उसने चिकित्सीय मदद के लिये आग्रह किया । इसके बाद हमने उसे बायकुला स्थित जे जे अस्पताल में भर्ती कराया । नशीले पदार्थ की पहचान दक्षिण अमेरिकी कोकीन के रूप में की गयी है । दस प्रयासों के बाद नशीले पदार्थ को उसके शरीर से निकाला गया ।’’

अधिकारियों ने बताया, ‘‘बरामद कोकीन का कुल वजन 1.029 ग्राम है और वाहक के शरीर से बरामद होने वाली यह सबसे बड़ी खेपों में से एक है।’’

उन्होंने बताया कि आगे की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल