लाइव न्यूज़ :

नीट-पीजी काउंसलिंग के मुद्दे पर आंदोलन एक सप्ताह के लिए स्थगित: एफओआरडीए

By भाषा | Updated: December 9, 2021 17:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ दिसंबर नीट-पीजी 2021 के काउंसलिंग में विलंब को लेकर देशव्यापी प्रदर्शन कर रहे रेजीडेंट डॉक्टरों के एक संगठन ने बृहस्पतिवार को कहा कि आंदोलन को ‘एक सप्ताह के लिए स्थगित’ किया गया है।

फेडरेशन ऑफ रेजीडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (एफओआरडीए) ने एक बयान में कहा कि मुद्दे के संबंध में पिछले कुछ दिनों के घटनाक्रम और बुधवार को हेलीकॉप्टर दुर्घटना में प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत और अन्य के निधन के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया।

बयान में कहा गया कि एफओआरडीए ने बृहस्पतिवार को राज्य के आरडीए के साथ ऑनलाइन बैठक कर ‘प्रदर्शन को एक सप्ताह तक स्थगित करने’ का निर्णय लिया। बयान में एफओआरडीए की ओर से आहूत विरोध प्रदर्शन में शामिल होने वाले सभी रेजीडेंट डॉक्टरों के प्रति आभार प्रकट किया गया और तत्काल प्रभाव से सभी बहाल करने की बात कही। बयान में कहा गया कि अगर इस मामले का हल 16 दिसंबर तक नहीं निकाला जाता है तो वे स्वास्थ्य संस्थाओं में कोविड-19 देखरेख को छोड़कर बाकी सभी सेवा बंद करने के लिए मजबूर हैं।

एफओआरडीए के अध्यक्ष डॉक्टर मनीष ने दावा किया कि सभी आरडीए इस फैसले के साथ हैं। वहीं इस पर दिल्ली के सरकारी मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज के रेजीडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर आकाश ने कहा कि उन्होंने अब तक इस पर निर्णय नहीं लिया है।

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की थी ताकि स्नातकोत्तर दाखिला युद्ध स्तर पर शुरू किया ज सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया