लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर राजमार्ग पर भूस्खलन की वजह से वाहनों की आवाजाही रोकी गई

By भाषा | Updated: April 17, 2021 20:59 IST

Open in App

बनिहाल/जम्मू, 17 अप्रैल भारी बारिश की वजह से रामबन जिले में कुछ स्थानों पर भूस्खलन की घटना हुई जिसकी वजह से शनिवार को 270 किलोमीटर लंबे जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग को यातायात के लिए बंद कर दिया गया। इसकी वजह से सैकड़ों वाहन फंस गए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि पथियाल में जम्मू आ रहे एक ट्रक पर पहाड़ी से चट्टाने गिरने की भी घटना हुई है लेकिन इस हादसे में चालक और खलासी बाल-बाल बचे।

उन्होंने बताया कि घाटी को देश से सड़क मार्ग से जोड़ने वाले इस रास्ते पर भारी बारिश के बावजूद शनिवार दोपहर तीन बजकर 30 मिनट तक वाहनों की आवाजाही सुचारु तरीके से जारी रही।

अधिकारियों ने बताया कि पथियान, कैफेटेरिया मोड़ और डिगडोल सहित विभिन्न स्थानों पर भूस्ख्सलन होने की वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात को स्थगित करना पड़ा।

उन्होंने बताया कि इसकी वजह से कई वाहन फंस गए है और रास्ते को खोलने का प्रयास किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल