लाइव न्यूज़ :

भारत बंद के कारण 50 रेलगाड़ियों की आवाजाही प्रभावित, अब सभी सेवाएं सामान्य हुई : रेलवे

By भाषा | Updated: September 27, 2021 20:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 सितंबर केन्द्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ विभिन्न किसान यूनियन द्वारा आहूत ‘भारत बंद’ के कारण सोमवार को लगभग 50 रेलगाड़ियों की आवाजाही प्रभावित हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 10 घंटे के बंद की समाप्ति के बाद लोगों द्वारा रेल पटरियों से हटने के बाद दोपहर में ट्रेन सेवाएं सामान्य हो गईं।

बंद के कारण भारत के कुछ हिस्सों में, विशेष रूप से उत्तर में जनजीवन प्रभावित हुआ। संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा आहूत बंद के चलते प्रदर्शनकारियों ने राजमार्गों और मुख्य मार्गों को अवरुद्ध कर दिया और सुबह से ही कई स्थानों पर पटरियों पर बैठ गए। शाम चार बजे जाम हटा लिया गया।

उत्तर रेलवे के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘दिल्ली, अंबाला और फिरोजपुर मंडलों में 20 से अधिक स्थानों को अवरुद्ध कर दिया गया था। इसके कारण लगभग 50 रेलगाड़ियों की आवाजाही प्रभावित हुई। शाम साढ़े चार बजे से अब सभी रेलगाड़ियों की आवाजाही सामान्य है।’’

अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली-अमृतसर शान-ए-पंजाब, नई दिल्ली-मोगा एक्सप्रेस, पुरानी दिल्ली-पठानकोट एक्सप्रेस, नई दिल्ली से कटरा के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस और अमृतसर शताब्दी कुछ ऐसी रेलगाड़ियां हैं जिनकी आवाजाही प्रभावित हुई।

बंद सुबह छह बजे शुरू हुआ था और शाम चार बजे तक जारी रहा।

उत्तर-पश्चिम रेलवे जोन में, रेवाड़ी-भिवानी, भिवानी-रोहतक, भिवानी-हिसार और हनुमानगढ़-सादुलपुर-श्रीगंगानगर-फतुही खंड पर रेल यातायात बंद के कारण प्रभावित हुआ।

उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट शशि किरण के अनुसार बंद के कारण बठिंडा-लालगढ़ स्पेशल ट्रेन सेवा के साथ-साथ श्रीगंगानगर-अंबाला विशेष ट्रेन सेवा रद्द कर दी गई।

आंशिक रूप से रद्द की गई रेल सेवाओं में जयपुर-दौलतपुर चौक विशेष रेल सेवा शामिल है, जो सोमवार को जयपुर से रवाना हुई थी, लेकिन केवल धुलकोट तक ही चलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारत अधिक खबरें

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल