बंगाल निकाय चुनावों के दौरान केंद्रीय बल की तैनाती के लिए न्यायालय का रुख किया: भाजपा

By भाषा | Updated: December 2, 2021 22:58 IST2021-12-02T22:58:36+5:302021-12-02T22:58:36+5:30

Moved court for deployment of central force during Bengal civic polls: BJP | बंगाल निकाय चुनावों के दौरान केंद्रीय बल की तैनाती के लिए न्यायालय का रुख किया: भाजपा

बंगाल निकाय चुनावों के दौरान केंद्रीय बल की तैनाती के लिए न्यायालय का रुख किया: भाजपा

कोलकाता, दो दिसंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कहा कि उसने पश्चिम बंगाल में आगामी नगरपालिका चुनावों के दौरान केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती का अनुरोध करते हुए बृहस्पतिवार को उच्चतम न्यायालय का रुख किया है।

पार्टी ने दावा किया कि राज्य में पिछले निकाय चुनावों के दौरान भी हिंसा हुई थी जब राज्य पुलिस बल द्वारा सुरक्षा प्रदान की गई थी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि पार्टी पहले ही इस मुद्दे को राज्यपाल जगदीप धनखड़ के समक्ष उठा चुकी है।

उन्होंने कहा कि पूर्व में हिंसा की घटनाओं के मद्देनजर भाजपा ने निकाय चुनावों के दौरान केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की मांग के लिए उच्चतम न्यायालय का रुख किया। कोलकाता नगर निगम के चुनाव 19 दिसंबर को होने हैं और उसके बाद अन्य नगर निकायों के चुनाव कई चरणों में होने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Moved court for deployment of central force during Bengal civic polls: BJP

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे