लाइव न्यूज़ :

किश्तवाड़, डोडा, रामबन, राजौरी और पुंछ में बढ़ते आतंकियों के कदम चिंता का कारण

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: September 13, 2021 16:08 IST

2018 से 2019 तक किश्तवाड़ में भाजपा और आरएसएस नेताओं की हत्या करके माहौल खराब किया गया। आतंकियों ने पुलिस कर्मियों की भी हत्या की।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई जम्मू संभाग के जिलों में दोबारा आतंक फैलाना चाहती है2018 से 2019 तक किश्तवाड़ में भाजपा और आरएसएस नेताओं की हत्या की गई थी

जम्मू। कश्मीर में आतंकवाद के कदम उखाड़ देने का दावा करने वाले सुरक्षाबलों के लिए अब चिंता का कारण जम्मू संभाग के पांच जिलों-किश्तवाड़, डोडा, रामबन, राजौरी तथा पुंछ में बढ़तती आतंकी गतिविधियां हैं। इन जिलों में आतंकियों के जमावड़े, हथियारों की लगातार बरामदगी और मुठभेड़ों के क्रम व गति को देखते हुए अधिकारी अब आप दावा करने लगे हैं कि आने वाले दिन इन जिलों में भयानक और चुनौती भरे हो सकते हैं।

अधिकारियों ने इसे माना है कि आतंकी संगठन जम्मू संभाग में पुराने आतंकवाद ग्रस्त क्षेत्रों में दोबारा आतंकवाद को जिंदा करने के प्रयास में हैं। किश्तवाड़, डोडा, रामबन के बाद अब राजौरी एवं पुंछ जिले में आतंकी गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है, ताकि जम्मू संभाग में इस तरह की वारदातें कर माहौल खराब किया जाए। पिछले एक महीने में सिर्फ राजौरी जिले में ही सेना का तीन बार आतंकियों से सामना हो चुका है, जबकि एक बार आतंकियों ने भाजपा कार्यकर्ता के घर पर ग्रेनेड से हमला भी किया है।

सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई एक-एक करके जम्मू संभाग के उन जिलों में दोबारा आतंक फैलाना चाहती है, जहां 1990 के दशक में आतंकवाद चरम पर होता था। किश्तवाड़, डोडा, रामबन, किश्तवाड़, रियासी, राजौरी और पुंछ जिले में 1990 के दशक में आतंकवाद चरम पर था। इन इलाकों में अब शांति है, लेकिन पहले किश्तवाड़ और रामबन में आतंकी वारदातें शुरू की गईं।

2018 से 2019 तक किश्तवाड़ में भाजपा और आरएसएस नेताओं की हत्या करके माहौल खराब किया गया। आतंकियों ने पुलिस कर्मियों की भी हत्या की। अब राजौरी में भी ऐसा किया जा रहा है। राजौरी के थन्नामंडी में दो बार आतंकियों से सेना की मुठभेड़ हो चुकी है। रविवार को भी सेना की आतंकियों से मुठभेड़ हुई।

नतीजतन स्थिति यह है कि कश्मीर से जम्मू की ओर बढ़ते आतंकियों के कदमों ने सुरक्षाबलों के साथ साथ अब आम नागरिकों को भी चिंता में डालना आरंभ कर दिया है। अभी तक वे कई सालों से अपने आपको सुरक्षित महसूस कर रहे थे क्योंकि जम्मू संभाग में आतंकवाद को दबा दिया गया था।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरKashmir Police
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो