लाइव न्यूज़ :

हेलीकॉप्टर दुर्घटना में जान गंवाने वाले सैन्यकर्मी के पंजाब के गांव में शोक

By भाषा | Updated: December 9, 2021 20:40 IST

Open in App

तरनतारन, नौ दिसंबर प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत एवं सैन्यकर्मियों को लेकर जा रहे एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना में जान गंवाने वालों में नायक गुरसेवक सिंह भी शामिल हैं। इसके बाद यहां के डोडे सोढियां गांव में मातम है।

गुरसेवक सिंह छुट्टी के बाद दो हफ्ते पहले ही ड्यूटी पर लौटे थे। बुधवार को हुए हादसे में सीडीएस और 12 अन्य की मौत हो गई थी।

गांव के सरपंच गुरबाज सिंह ने कहा कि उनकी पत्नी जसप्रीत कौर कई हफ्तों से बीमार हैं और शुरुआत में उन्हें इस घटना के बारे में नहीं बताया गया था, उन्हें बृहस्पतिवार सुबह इस बारे में पता चला तो वह बेहोश हो गई।

जसप्रीत कौर ने कहा कि उनके पति अपनी बेटियों सिमरतदीप कौर (नौ) और गुरलीन कौर (सात) से बहुत प्यार करते थे और ऐसा कोई दिन नहीं होता था जब वह उनसे बात नहीं करते थे। दंपति का बेटा फतेहदीप तीन साल का है।

गुरसेवक सिंह के परिवार में उनके पिता कंवल सिंह, पांच बहनें और दो भाई हैं।

उनकी पत्नी ने बताया कि वह पास के खलरा गांव के सरकारी स्कूल में पढ़े थे और 2004 में सेना में शामिल हुए थे।

सरपंच ने कहा कि सैनिक जब भी गांव आते थे तो उनसे मिलते थे और बड़ों के साथ भी समय बिताते थे।

वह आखिरी बार अक्टूबर में छुट्टी पर आए थे और 14 नवंबर को वापस चले गए थे। जसप्रीत कौर ने कहा कि उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि वह कभी वापस नहीं आएंगे।

स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि उनकी पार्थिव देह शुक्रवार गांव पहुंचने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारत अधिक खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी