माउंट अन्नपूर्णा पर चढाई अभियान शुरू

By भाषा | Updated: March 26, 2021 19:35 IST2021-03-26T19:35:30+5:302021-03-26T19:35:30+5:30

Mounting campaign started on Mount Annapurna | माउंट अन्नपूर्णा पर चढाई अभियान शुरू

माउंट अन्नपूर्णा पर चढाई अभियान शुरू

पिथौरागढ़, 26 मार्च वर्ष 2017 में माउंट एवरेस्ट फतह करने वाले योगेश गर्बियाल के नेतृत्व में तीन सदस्यीय पर्वतारोही दल ने शुक्रवार को माउंट अन्नपूर्णा के लिए अपना चढ़ाई अभियान शुरू किया।

नेपाल में 8,091 मीटर की ऊंचाई पर स्थित माउंट अन्नपूर्णा विश्व की 10 वीं सबसे ऊंची चोटी है। गर्बियाल के अलावा दल में 2019 में एवरेस्ट फतह कर चुकी नामी पर्वतारोही शीतल और नेपाल के पाशान शेरपा शामिल हैं।

गर्बियाल ने कहा, ‘‘ यह अभियान हमारे संगठन 'क्लांबिंग बीयोंड द समिट' द्वारा आयोजित किया जा रहा है। हम चोटी पर 20 से 25 अप्रैल के बीच पहुंचने की कोशिश करेंगे।’’

उन्होंने बताया कि इससे पहले माउंट अन्नपूर्णा को छह भारतीय फतह कर चुके हैं लेकिन अभी तक किसी महिला को यह उपलब्धि हासिल नहीं हुई है।

गर्बियाल ने कहा कि उनके संगठन ने 8000 मीटर से ऊंची विश्व की सभी 14 चोटियों को फतह करने की योजना बनाई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Mounting campaign started on Mount Annapurna

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे