लाइव न्यूज़ :

राजस्‍थान में कड़ाके की सर्दी के बीच माउंट आबू में शून्‍य से नीचे बना हुआ है तापमान

By भाषा | Updated: January 29, 2021 14:00 IST

Open in App

जयपुर, 29 जनवरी राजस्‍थान में कड़ाके की सर्दी के बीच एकमात्र पर्वतीय पयर्टन स्‍थल माउंट आबू में पारा लगातार शून्य से नीचे बना हुआ है और बृहस्‍पतिवार रात को यहां न्यूनतम तापमान शून्‍य से 4.6 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार राज्‍य के अन्‍य इलाकों में ठंड का प्रकोप जारी है। पिछले 24 घंटे में न्‍यूनतम तापमान सीकर में 1.5 डिग्री, चुरू में 1.7 डिग्री, भीलवाड़ा में 2.6 डिग्री, पिलानी में 2.9 डिग्री, चित्‍तौड़गढ़ में 3.1 डिग्री और श्रीगंगानगर में 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

माउंट आबू में बीते कई दिन से न्‍यनूतम तापमान शून्‍य से नीचे दर्ज किया जा रहा है।

राजधानी जयपुर में पिछले 24 घंटे में न्‍यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में राज्‍य के अलवर, भीलवाड़ा, भरतपुर, झुंझुनू, सीकर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चुरू और बीकानेर जिलों में शीतलहर चलने का अनुमान जताया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है