लाइव न्यूज़ :

भारत, बांग्लादेश के बीच व्यापार सुधार उपाय सहयोग तंत्र स्थापित करने संबंधी एमओयू को मंजूरी

By भाषा | Updated: April 20, 2021 17:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 अप्रैल केंद्रीय मंत्रिमंडल ने व्यापार सुधार उपायों के तहत सहयोग तंत्र स्थापित करने के लिए भारत और बांग्लादेश के बीच समझौता ज्ञापन को मंगलवार को मंजूरी प्रदान कर दी ।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में उक्त प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गई ।

सरकारी बयान के अनुसार, इसके तहत भारत के व्यापार उपचार महानिदेशालय और बांग्लादेश व्यापार शुल्क आयोग, बांग्लादेश के बीच 27 मार्च 2021 को ढाका में व्यापार उपचार उपायों के क्षेत्र में सहयोग तंत्र विकसित करने के लिए हुए समझौता ज्ञापन (एमओयू) को पूर्व प्रभाव से स्वीकृति प्रदान की गई ।

इस समझौता ज्ञापन का प्राथमिक उद्देश्य व्यापार उपचार में दोनों देशों के बीच सहयोग को प्रोत्साहन देना, सूचना के आदान-प्रदान से संबंधित व्यापक गतिविधियों को शामिल करना है । इसके साथ ही इसका मकसद भारत और बांग्लादेश के बीच द्विपक्षीय व्यापार में, एंटी डम्पिंग एवं सुरक्षा उपायों के क्षेत्र में विश्व व्यापार संगठन के विभिन्न प्रावधानों के अनुरूप क्षमता निर्माण गतिविधियों का संचालन करना है।

बयान के अनुसार, एमओयू के माध्यम से दोनों देशों के उपयुक्त प्राधिकरणों के बीच बेहतर सहयोग को बढ़ावा दिया जायेगा ताकि दोनों देशों के बीच अनुचित व्यापार प्रक्रियाएं हतोत्साहित हों और नियम आधारित द्विपक्षीय व्यापार को प्रोत्साहन मिले।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए