लाइव न्यूज़ :

ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर में मोटरसाइकिल सवार पिता और दो पुत्रों की मौत

By भाषा | Updated: November 13, 2020 22:13 IST

Open in App

बहराइच (उप्र), 13 नवम्बर बहराइच जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार शाम ट्रैक्टर-ट्रॉली से सीधी टक्कर में मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति और उसके दो बेटों की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार शाम मोटरसाइकिल सवार कैसरगंज निवासी नरसिंह (55) अपने दो पुत्रों मगन और शिवम को साथ लेकर जा रहा था। रास्ते में बहराइच-लखनऊ मार्ग पर गोलवा घाट के निकट नरसिंह ने एक रोडवेज बस से आगे निकलने की कोशिश की तभी सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से उसकी मोटरसाइकिल की भीषण टक्कर हो गई।

उन्होंने बताया कि हादसे में गंभीर रूप से घायल नरसिंह और उसके दोनों बेटों को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने नरसिंह और उसके एक बेटे को मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे बेटे की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक कैसरगंज थाना क्षेत्र के महेरी गांव के निवासी थे।

सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम कराया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल