लाइव न्यूज़ :

मोटरसाइकिल सवार परिवार को ट्रक ने कुचला किशोरी की मौत अन्य घायल

By भाषा | Updated: January 25, 2021 18:03 IST

Open in App

एटा (उत्तर प्रदेश), 25 जनवरी जिले के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के जीटी रोड स्थित बस स्टैंड के सामने सोमवार दोपहर एक मोटरसाइकिल सवार परिवार को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में लड़की की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर अशोक कुमार सिंह ने बताया कि जनपद मैनपुरी के घिरोर थाना क्षेत्र के ग्राम बलपुरा निवासी प्रमोद कुमार अपनी पत्नी प्रेमलता पुत्र अंकित और 13 वर्षीय बेटी निशा के साथ अपने पिता की तेरहवीं में शामिल हो कर सोमवार दोपहर घर लौट रहे थे। जैसे ही उसकी मोटरसाइकिल कोतवाली नगर के जीटी रोड स्थित रोडवेज बस स्टैंड के सामने पहुंची तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने रौंद दिया। जिससे निशा की मौके पर ही मौत हो गई। बाकी तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के बाद राहगीरों व पुलिस ने ट्रक व उसके चालक को पकड़कर थाने भेज दिया गया। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज दर्ज कर कार्यवाही प्रारंभ कर दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो