लाइव न्यूज़ :

मुंबई में सड़क में बने गड्ढे से मोटरसाइकिल फिसली, बाइक सवार की मौत, दो घायल

By भाषा | Updated: December 23, 2021 20:24 IST

Open in App

मुंबई, 23 दिसंबर मुंबई के उपनगर कुर्ला में सड़क पर बने गड्ढे के कारण मोटरसाइकिल के फिसलने से उस पर सवार व्यक्ति की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी और दो साल की बेटी घायल हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि यह घटना बुधवार की रात की है जब ठाणे जिले के मुंब्रा के रहने वाले शादाब युनुस खान अपनी पत्नी और दो साल की बेटी के साथ मुंबई के पिधोनी की ओर जा रहे थे ।

अधिकारी ने बताया कि बताया कि खान जैसे ही कुर्ला पहुंचे वह सड़क में बने गड्ढे को देख नहीं पाये और इसमें बाइक का पहिया जाने के बाद वह फिसल गई और तीनों गिर गए।

उन्होंने बताया कि इस घटना में खान की मौत हो गयी जबकि उनकी पत्नी और बेटी गंभीर रूप से घायल है ।

उन्होंने बताया कि खान एक निजी कंपनी में कार्यरत थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह