लाइव न्यूज़ :

मोटर वाहन हड़ताल : केरल में जनजीवन प्रभावित, सार्वजनिक वाहन सड़कों से रहे नदारद

By भाषा | Updated: March 2, 2021 10:23 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, दो मार्च देश में ईंधन की बढ़ती कीमतों के विरोध में केरल में विभिन्न ट्रेड यूनियनों की एक संयुक्त समिति के आह्वान पर मंगलवार को मोटर वाहनों की एक दिवसीय हड़ताल के शुरुआती घंटों में जनजीवन प्रभावित रहा। हड़ताल सुबह छह बजे से शुरू हुई।

सरकारी केएसआरटीसी की बसें नहीं चलीं जबकि टैक्सी, ऑटोरिक्शा और निजी बसें भी हड़ताल शुरू होने के बाद से समूचे राज्य में सड़कों से नदारद रहे।

हड़ताल के प्रति एकजुटता दिखाते हुए ट्रक एवं लॉरियों समेत व्यावसायिक वाहन भी सड़कों पर नहीं उतरे। विभिन्न ट्रेड यूनियनों के मंच ‘संयुक्त समारा समिति’ ने इस हड़ताल का आह्वान किया है।

समिति ने सभी निजी वाहनों से सड़कों से दूर रहने का अनुरोध किया था, हालांकि उसने स्पष्ट किया कि वे ऐसे वाहनों को रोकेंगे नहीं।

वहीं, भाजपा समर्थक यूनियन भारतीय मजदूर संघ ने इस हड़ताल से दूरी बनायी है, जबकि इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (आईएनटीयूसी) और सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियनंस (सीआईटीयू) समेत अन्य सभी ट्रेड यूनियनों ने हड़ताल का समर्थन किया है।

दक्षिणी राज्य में मंगलवार को प्रस्तावित सभी परीक्षाएं रद्द कर दी गयी हैं।

सरकारी सूत्रों ने बताया कि एसएसएलसी, 12वीं, वीएचएससी की परीक्षाओं की तारीख भी बदलकर आठ मार्च कर दी गयी है।

राज्य में वाहनों की 12 घंटे की हड़ताल को देखते हुए एपीजे अब्दुल कलाम प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय और केरल, कोच्चि, कन्नूर एवं महात्मा गांधी विश्वविद्यालयों में भी सभी परीक्षाएं टाल दी गयी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे