लाइव न्यूज़ :

मप्र में मोटर मैकेनिक ने छिपा रखा था अवैध हथियारों का जखीरा, दो गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 14, 2021 20:15 IST

Open in App

इंदौर, 14 जून अवैध हथियारों के जखीरे का पता लगाते हुए मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में पुलिस ने एक मोटर मैकेनिक और एक बदमाश को गिरफ्तार किया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद ने सोमवार को बताया कि जिला मुख्यालय से 45 किलोमीटर दूर गौतमपुरा कस्बे में गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मोहम्मद हुसैन (40) और अकरम शाह (29) के रूप में हुई है। उन्हें राजस्थान पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ समूह की खुफिया सूचना पर पकड़ा गया।

गेहलोद ने बताया कि आरोपियों के पास से एक रिवॉल्वर, तीन पिस्तौल, चार मैगजीन और करीब 310 कारतूस बरामद किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि दोनों आरोपी अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़े हैं।

गेहलोद ने कहा, "गौतमपुरा निवासी हुसैन पेशे से मोटर मैकेनिक है और उसने अपने घर व कार में हथियारों का जखीरा छिपा रखा था। हमें सुराग मिला है कि ये हथियार उन अंतरप्रांतीय अपराधियों को बेचे जाने थे जो लोगों को धमकाकर फिरौती वसूलते हैं और जमीनों पर अवैध कब्जे करते हैं।"

उन्होंने बताया कि रतलाम निवासी शाह के खिलाफ हत्या व हत्या के प्रयास के आरोपों में आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं और राजस्थान में एक जेलर के घर के बाहर गोलीबारी में भी उसकी कथित भूमिका सामने आ चुकी है।

अधिकारी ने कहा कि दोनों आरोपियों को सोमवार को एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें छह दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos