लाइव न्यूज़ :

मोतिहारीः जानलेवा हमले पर पीड़ित प्रोफेसर ने कहा- 'वाजपेयी बहाना थे, वीसी के खिलाफ बोलने पर निशाना बनाया गया'

By आदित्य द्विवेदी | Updated: August 18, 2018 09:37 IST

मोतिहारी में महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर संजय कुमार पर शुक्रवार जानलेवा हमला किया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संजय कुमार ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर आलोचनात्मक टिप्पणी की थी।

Open in App

मोतिहारी, 18 अगस्तः शुक्रवार को बिहार के मोतिहारी में केंद्रीय विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर पर भीड़ ने जानलेवा हमला किया। उनका हाथ-पैर तोड़ने और आग लगाने की भी कोशिश की गई। इस घटना का वीडियो रिकॉर्ड किया गया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ लड़के प्रोफेसर को बुरी तरह पीट रहे हैं और नारे भी लगा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संजय कुमार ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर आलोचनात्मक टिप्पणी की थी। जिससे कुछ लोग नाराज हो गए और उन्हें आवास से घसीटकर बुरी तरह पीटा गया।

संजय कुमार अस्पताल में भर्ती हैं। घायल हालात में उन्हें पटना रेफर किया गया है। संजय कुमार का कहना है, 'वाजपेयी पर टिप्पणी तो बहाना है। दरअसल, उन्हें यूनिवर्सिटी के वीसी के खिलाफ बोलने की वजह से निशाना बनाया जा रहा है।' घटना के बारे में संजय कुमार के साथी मृत्युंजय कुमार का कहना है कि वे विभिन्न मुद्दों पर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ़ 29 मई से ही शांतिपूर्ण तरीके से धरने पर बैठे हुए हैं। यही बात विश्वविद्यालय से जुड़े कई लोगों को पसंद नहीं आ रही थी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

संजय कुमार ने कहा कि फेसबुक पर उन्होंने कुछ भी असंसदीय शब्द का प्रयोग नहीं किया है। हमलावर विश्वविद्यालय के कुलपति के गुर्गे हैं। जिन्होंने पूर्व के आन्दोलन में सक्रिय भूमिका निभाने की वजह से उन्हें धमकी देते रहे है और आज फेसबुक पोस्ट का बहाना बना कर हमला किया गया। हमला करने वाले वीसी के करीबी हैं, जिन्हें ने रैगिंग कमेटी में शामिल कर रखा है।

प्रोफेसर ने फेसबुक पर क्या लिखा था?

टॅग्स :बिहारअटल बिहारी वाजपेयी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया