संपत्ति हड़पने के लिए मां को दस्तावेजों में मृत दिखाया, मामला दर्ज

By भाषा | Updated: March 21, 2021 16:56 IST2021-03-21T16:56:42+5:302021-03-21T16:56:42+5:30

Mother was shown dead in documents to grab property, case registered | संपत्ति हड़पने के लिए मां को दस्तावेजों में मृत दिखाया, मामला दर्ज

संपत्ति हड़पने के लिए मां को दस्तावेजों में मृत दिखाया, मामला दर्ज

बलिया (उत्तर प्रदेश), 21 मार्च बलिया जिले के रसड़ा क्षेत्र में एक व्यक्ति ने सम्पत्ति हड़पने के लिये नगर पालिका के कर्मचारियों से मिलीभगत कर कुटुंब रजिस्टर में अपनी माँ को मृत घोषित करा दिया। इस मामले में आरोपी बेटे और नगर पालिका के दो कर्मचारियों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।

रसड़ा कोतवाली के प्रभारी नागेश उपाध्याय ने रविवार को बताया कि रसड़ा नगर पालिका परिषद के वार्ड नम्बर पांच के रहने वाले शमशाद अहमद ने रसड़ा नगर पालिका परिषद के कुटुंब रजिस्टर में नगर पालिका के कर्मचारियों से मिलीभगत कर 31 जुलाई 2017 को अपनी मां को मृत घोषित करा दिया तथा माँ के नाम की पैतृक संपत्ति हड़पने की कोशिश की।

उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी ने प्रकरण संज्ञान में आने पर उप जिलाधिकारी से इसकी जांच करायी। जांच के बाद कल यानी शनिवार को शमशाद अहमद तथा नगर पालिका के दो कर्मचारियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया।

उपाध्याय ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Mother was shown dead in documents to grab property, case registered

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे