लाइव न्यूज़ :

मोटरसाइकिलों की टक्कर में मां-बेटे की मौत

By भाषा | Updated: December 2, 2020 16:49 IST

Open in App

जालौन (उप्र), दो दिसंबर जालौन जिले के कुठौंद क्षेत्र में दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में एक महिला और उसके बेटे की मौत हो गयी।

जालौन के पुलिस अधीक्षक (एसपी) यशवीर सिंह ने बुधवार को बताया कि मंगलवार की शाम करीब पांच बजे गोहान थाना क्षेत्र के मडोरी गांव का रहने वाला जितेंद्र कुमार (22) अपनी मां उर्मिला (50) के साथ दौन बिचौली गांव से मोटरसाइकिल में सवार होकर लौट रहा था।

उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल उनका रिश्तेदार अनन्तराम (40) चला रहा था। तभी मडोरी श्रमदान के पास मोड़ पर सामने से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल से उनकी मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर हो गयी।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में एक मोटरसाइकिल पर सवार महिला उर्मिला की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि उसके बेटे जितेंद्र ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल उनके रिश्तेदार अनन्तराम का इलाज किया जा रहा है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार औरैया जिला निवासी उत्कर्ष भी घायल हुआ है, लेकिन दो लोगों की मौत की सूचना से घबराकर वह अस्पताल से भाग गया।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों मोटरसाइकिलें कब्जे में ले ली हैं और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारत अधिक खबरें

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग