लाइव न्यूज़ :

करंट की चपेट में आने से मां-बेटे की मौत, दो झुलसे

By भाषा | Updated: March 20, 2021 16:24 IST

Open in App

प्रतापगढ़ (उप्र) 20 मार्च उत्‍तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के जेठवारा थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात हाई वोल्‍टेज विद्युत लाइन के टूटकर गिरने और घरों में करंट फैल जाने के कारण मां-बेटे की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग झुलस गये । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

प्रतापगढ़ के पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीना ने बताया कि जेठवारा थाना क्षेत्र के डांडी खास ठाकुरदीन का पुरवा में बीती रात लगभग तीन बजे ग्यारह हजार हाई वोल्टेज विद्युत लाइन टूट कर ट्रांसफार्मर पर गिर गया जिसके कारण घरों के अंदर करंट आ जाने से लखपति देवी (65) और उनके बेटे जगत बहादुर यादव (40) बहू सुमन यादव (35) और राजेश तिवारी (20) गंभीर रूप से झुलस गए।

मीना के मुताबिक इस हादसे में लखपति देवी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान जगत बहादुर ने भी दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि बाकी झुलसे लोगों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह