लाइव न्यूज़ :

शाहजहांपुर में बिजली का करंट लगने से मां-बेटे की मौत

By भाषा | Updated: December 13, 2021 13:42 IST

Open in App

शाहजहांपुर (उप्र), 13 दिसंबर शाहजहांपुर में सोमवार की सुबह कथित तौर पर बिजली के करंट की चपेट में आने से मां-बेटे की मौत हो गई और परिवार के दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) संजीव वाजपेयी ने बताया कि जिले के सिधौली थाने के तहत आने वाले दिवाली गांव में रहने वाली बिट्टा देवी के घर पर लोहे का बड़ा गेट लगा है और उसके पास ही उनकी गाय बांधी जाती है। सुबह गाय की चीख सुनकर वह बाहर गयी तो पता चला कि गाय को करंट लग गया है।

उन्होंने बताया कि बिट्टा देवी (50) तथा उनका बेटा गिरजा शंकर (25) गाय को बचाने के लिए गए लेकिन वे दोनों खुद करंट की चपेट में आ गए। चीख-पुकार सुनकर जब इनके परिजन सुरेंद्र तथा नेहा पहुंचे तो वे भी करंट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने बिट्टा देवी तथा सुरेंद्र के शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है जबकि घायलों को गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos