लाइव न्यूज़ :

यमुना एक्सप्रेस-वे पर दो कारों की टक्कर में मां-बेटा व बहू की मौत, तीन बच्चों सहित आठ घायल

By भाषा | Updated: December 10, 2020 22:29 IST

Open in App

मथुरा, 10 दिसम्बर यमुना एक्सप्रेस-वे पर नोएडा से आगरा की ओर जा रहीं दो कारों की टक्कर में मां-बेटे व बहू की मौत हो गई तथा तीन बच्चों सहित आठ अन्य अन्य घायल हो गए, जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

महावन थाना प्रभारी प्रवीण कुमार मिश्रा ने बताया कि यमुना एक्सप्रेस-वे पर बृहस्पतिवार सुबह दस बजे दिल्ली से झांसी जा रही होण्डा सिटी कार महावन क्षेत्र में 115वें किमी के मध्य अगला टायर फट जाने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसके पीछे से तेज गति से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार उससे टकरा गई।

उन्होंने कहा कि टक्कर में होण्डा कार चला रहे निशिकांत सिंह, उनकी मां सुशीला देवी एवं पत्नी अपर्णा सिंह की मृत्यु हो गई और उनकी तीन बेटियां इशिका, उदिता और तनुशा गंभीर रूप से घायल हो गईं।

उन्होंने बताया कि स्विफ्ट डिजायर कार में सवार रवि तिवारी, मनीष, नीलेश, विशु, विजय तिवारी निवासी करोल बाग, नई दिल्ली घायल हो गए हैं।

मिश्रा ने बताया कि नई दिल्ली के सी-ब्लॉक, स्मृति विहार निवासी शशिकांत का परिवार रिश्तेदार की शादी में शामिल होने झांसी जा रहा था, वहीं तिवारी परिवार भी शादी में शामिल होने के लिए बिहार के मुजफ्फरपुर जा रहा था।

उन्होंने बताया कि तिवारी परिवार के सभी घायलों को लक्ष्मीनगर स्थित भास्कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है और शशिकांत सिंह की बेटियों को नयति अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण