लाइव न्यूज़ :

बच्‍चों में मोबाइल की आदत न डालें माता : राज्‍यपाल

By भाषा | Updated: January 5, 2021 20:42 IST

Open in App

लखनऊ, पांच जनवरी उत्‍तर प्रदेश की राज्‍यपाल आनंदीबेन पटेल ने मंगलवार को कहा कि 21वीं सदी के बच्‍चे बहुत शक्तिशाली और संवेदनशील हैं और बच्‍चों में मोबाइल की आदत न डालें।

राज्यपाल पटेल ने आज बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी में ‘मातृ शिक्षा एवं शिशु की देखभाल’ विषय पर आयोजित आंगनवाड़ी प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, “माताएं अपने काम की व्यस्तता में भी बच्चों को मोबाइल देकर नहीं उलझाएं क्‍योंकि इसका गलत असर पड़ता है।”

राजभवन से जारी विज्ञप्ति के अनुसार राज्‍यपाल ने अपने संबोधन में माताओं को सलाह देते हुए बताया, “पौष्टिक व सुपाच्य भोजन की आदत डालें और बच्चों की तबियत खराब होने पर अस्पताल व डॉक्टर को दिखाएं। किसी जादू-टोना, झाड़-फूंक, गंडा ताबीज जैसे अंधविश्वास में न आएं।”

उन्‍होंने कहा कि बाल विवाह, दहेज प्रथा बड़ी सामाजिक कुरीति है और इसका सरकार द्वारा भी पूरा निषेध किया गया है।

पटेल ने कहा, “शिक्षा के क्षेत्र में महिलाओं की अधिक जरूरत है, क्योंकि घर बच्चे की प्रथम पाठशाला है और मां उसकी प्रथम शिक्षिका होती है।”

उन्होंने कहा, “आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सौभाग्यशाली हैं कि वह माताएं हैं और टीचर भी हैं। शिक्षा में लगभग 60 फीसदी व आंगनवाड़ी में 100 फीसदी महिलाएं काम कर रही हैं। बाल विकास एवं महिला कल्याण विभाग में गांव से लेकर शहर तक महिलाओं की कड़ी है। घर पर तीन वर्ष तक माताएं बच्चों को संस्कार देती हैं और 9 माह गर्भ में रखती है।''

राज्यपाल ने कहा कि किसी सामाजिक कुरीति को हटाने पर पहले विरोध होता है, फिर पूरा समाज उसे ठीक मानकर उसे अच्छा कहने लगता है। उन्‍होंने अपने पारिवारिक जीवन में भी अपने द्वारा बाल विवाह का विरोध करने का दृष्टांत सुनाया।

इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वाती सिंह सहित विद्या भारती के पदाधिकारी व विभागीय अधिकारीगण एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल