लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस सांसद परनीत कौर की माता का निधन

By भाषा | Updated: December 13, 2020 19:06 IST

Open in App

चंडीगढ़, 13 दिसंबर कांग्रेस सांसद परनीत कौर की माता एवं पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की सास सतींदर कौर कहलों का लंबी बीमारी के बाद रविवार को यहां निधन हो गया। वह 96 वर्ष की थीं।

कहलों पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव दिवंगत ज्ञान सिंह कहलों की पत्नी थीं।

उनके परिवार में बेटी परनीत कौर और गीतिंदर कौर के अतिरिक्त बेटा हिम्मत सिंह कहलों हैं।

परनीत कौर ने ट्वीट किया, ‘‘बहुत दुख के साथ यह सूचित करना पड़ रहा है कि मेरी माता सरदारनी सतींदर कौर कहलों का निधन हो गया है। वर्तमान के महामारी के हालात के मद्देनजर, आप सभी से अनुरोध है कि उनकी आत्मा की शांति के लिए अपने घरों में रहकर प्रार्थना करें।’’

अमरिंदर सिंह ने भी अपनी सास के निधन की सूचना ट्वीट करके दी। उन्होंने लिखा, ‘‘मेरी सास सरदारनी सतींदर कौर कहलों जी के निधन से बहुत दुखी हूं। वह एक पुण्यात्मा थीं, जिन्होंने हमेशा सभी का भला चाहा। ’’

एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार पंजाब के राज्यपाल वी.पी. सिंह बदनौर ने कहलों के चंडीगढ़ के सेक्टर पांच स्थित आवास पर जाकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र चढ़ाया तथा उनके शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना जताई।

कहलों की अंत्येष्टि यहां स्थित विद्युत शवदाहगृह में की गई।

इस दौरान मुख्यमंत्री के अतिरिक्त परिवार के अन्य सदस्य एवं परनीत कौर के जीजा शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद सिमरनजीत सिंह मान भी मौजूद थे।

कहलों के अंतिम संस्कार में सांसद मनीष तिवारी, पंजाब कांग्रेस के प्रमुख सुनील जाखड़, विधायक हरदयाल कम्बोज और राजिंदर सिंह समेत वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग