लाइव न्यूज़ :

मां ने बेटों के साथ मिलकर दो बेटियों की हत्या की

By भाषा | Updated: March 25, 2021 17:27 IST

Open in App

पीलीभीत (उप्र) 25 मार्च उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में मंगलवार को ईट के भट्टे में काम करने वाली दो बहनों की हत्या के मामले में पुलिस ने दावा किया है कि दोनों किशोरियों की हत्या उनकी मां और भाइयों ने मिलकर की थी।

पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश ने बृहस्पतिवार को बताया कि दोनों लड़कियों के फोन पर बात करने से नाराज मां ने अपने दोनों बेटों के साथ मिलकर घर पर ही किशोरियों की कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी थी। मां ने जब गाला दबाया तब दोनों भइयों ने उनके पैर पकड़ रखे थे। छोटी बहन अंशिका की हत्या के बाद, जब बड़ी बहन पूजा वहां से भागी तो उसके बहनोई अनिल ने उसे पकड़ लिया और फिर सभी ने मिलकर उसकी हत्या भी गला दबाकर कर दी।

उन्होंने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए बड़ी बेटी पूजा के शव को पेड़ से लटका दिया गया और छोटी बेटी अंशिका का शव सड़क किनारे फेंक दिया।

अधीक्षक ने बताया कि पुलिस से बचने के लिए दोनों बेटियों के शौच जाने के बाद से गायब होने की कहानी गढ़ी गयी थी। दोनों किशोरियों की हत्या की जानकारी शुरू से ही ईंट भट्ठा के मालिक अली हसन को थी। भट्टा मालिक ने परिवार को दोनों के शव ठिकाने लगाने और पुलिस को कुछ ना बताने की सलाह दी थी।

उन्होंने बताया कि इस हत्याकांड के खुलासे के बाद बीसलपुर कोतवाली पुलिस ने किशोरियों की मां कमला देवी, बड़े भाई राम प्रताप और भट्टा मालिक अली हसन को गिरफ्तर कर लिया है। छोटा भाई विजय तथा बहनोई अनिल अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

गौरतलब है कि पूजा (20) और अंशिका (17) के शव मंगलवार को अलग-अलग जगह से संदिग्ध परिस्थितियों में मिले थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां