मां ने ‘अल्लाह को खुश’ करने के लिए छह साल के बेटे की जान ली, गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 8, 2021 00:18 IST2021-02-08T00:18:46+5:302021-02-08T00:18:46+5:30

Mother killed six-year-old son to 'please Allah', arrested | मां ने ‘अल्लाह को खुश’ करने के लिए छह साल के बेटे की जान ली, गिरफ्तार

मां ने ‘अल्लाह को खुश’ करने के लिए छह साल के बेटे की जान ली, गिरफ्तार

पलक्कड़ (केरल), सात फरवरी पलक्कड़ में 30 साल की एक मदरसा शिक्षक ने ‘अल्लाह को खुश’ करने के लिए कथित तौर पर कुर्बानी के तौर पर छह साल के अपने बेटे की गला काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि महिला गर्भवती है। उसने पुलिस को बताया कि ‘अल्लाह को खुश’ करने के लिए उसने अपने बेटे की कुर्बानी दी। उसे हिरासत में लिया गया। इस घटना के बाद महिला ने खुद ही पुलिस को इस अपराध के बारे में सूचना दी। इस घटना की वजह से महिला के रिश्तेदार और पड़ोसी स्तब्ध हैं।

यह वारदात करीब तड़के चार बजे हुई। पीड़ित महिला के तीन बेटों मे से सबसे छोटा था और उसके साथ सो रहा था। उसने बच्चे को जगाया और उसे वॉशरूम ले गई और हत्या करने से पहले उसके पैर बांध दिए। महिला का पति दूसरे कमरे में अपने दो बेटों का साथ सो रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Mother killed six-year-old son to 'please Allah', arrested

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे