लाइव न्यूज़ :

रिश्तेदार की चलायी गोली से मां की मौत, पुत्री घायल

By भाषा | Updated: October 19, 2021 18:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 अक्टूबर दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में मंगलवार की सुबह रिश्तेदार द्वारा चलायी गयी गोली लगने से 62 वर्षीय महिला की मौत हो गई जबकि उसकी बेटी घायल हो गयी।

पुलिस ने बताया कि मां-बेटी की पहचान अजय पार्क की रहने वाली कैलाश (62) और वंदना (31) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि घटना नजफगढ़ के हैबतपुरा के मेन बाजार में सुबह 9:55 बजे की है।

उन्होंने बताया कि रिश्ते में वंदना का भाई राजीव गुलाटी (37) उसकी दुकान पर गया और मां-बेटी पर गोलियां चलाने के बाद वहां से फरार हो गया।

दोनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां कैलाश की मौत हो गई जबकि वंदना का इलाज चल रहा है।

पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान पता चला है कि उनके बीच पैसे को लेकर कुछ विवाद था।

द्वारका के पुलिस उपायुक्त शंकर चौधरी ने बताया कि गुलाटी ने मां-बेटी से दो लाख रुपये कर्ज लिए थे।

पुलिस ने बताया कि आरोपी फरार है, उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos