झारखंड में सास ने बहू को कुल्हाड़ी से काट डाला

By भाषा | Updated: September 13, 2021 16:34 IST2021-09-13T16:34:24+5:302021-09-13T16:34:24+5:30

Mother-in-law killed daughter-in-law with an ax in Jharkhand | झारखंड में सास ने बहू को कुल्हाड़ी से काट डाला

झारखंड में सास ने बहू को कुल्हाड़ी से काट डाला

जमशेदपुर, 13 सितंबर झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में 22 वर्षीय एक महिला की उसकी सास ने कथित तौर पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता भवानी लायेक का रविवार को एक छोटे से घरेलू मुद्दे पर अपनी सास गीता लाोक के साथ विवाद हो गया। विवाद ने गंभीर रूप ले लिया और गुस्से में आकर उसकी सास ने कुल्हाड़ी उठाई और भवानी को मारा।

उन्होंने बताया कि भवानी को पास के एक अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया गया।

अनुमंडल पुलिस अधिकारी (चंदिल) संजय सिंह ने बताया कि झावरी गांव की गीता लायेक को गिरफ्तार कर लिया गया है और अपराध में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली गई है।

घटना के वक्त पीड़िता का पति दीनबंधु लायेक काम पर गया हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Mother-in-law killed daughter-in-law with an ax in Jharkhand

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे