लाइव न्यूज़ :

महिला की हत्या के आरोप में सास और देवर गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 23, 2021 14:34 IST

Open in App

नोएडा, 23 जुलाई थाना सेक्टर-20 क्षेत्र के सेक्टर-8 में रहने वाली एक महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके देवर तथा सास को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि सेक्टर-8 में स्थित नाले से एक अज्ञात महिला का शव 15 जुलाई को पुलिस को मिला था। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि शव प्रमिला नाम की महिला का है। उन्होंने बताया कि घटना की जांच कर रही पुलिस ने आज इस मामले में प्रमिला के देवर धर्मेंद्र उर्फ सोनू तथा उसकी सास चमेली को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से पुलिस ने प्रमिला का मोबाइल फोन भी बरामद किया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस को पूछताछ के दौरान पता चला है कि धर्मेंद्र अपनी भाभी पर गलत नजर रखता था। जब उसने इस बात का विरोध किया तो धर्मेंद्र ने कमालू नामक बदमाश के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी, तथा अपनी मां के साथ मिलकर उसके शव को नाले में डाल दिया। उन्होंने बताया कि धर्मेंद्र के ऊपर इससे पूर्व हत्या, लूटपाट के दर्जनभर मामले चल रहे हैं। उसके खिलाफ नोएडा के विभिन्न थानों में मुकदमा दर्ज है।

उन्होंने बताया कि इस घटना में शामिल कमालू एक व्यक्ति की हत्या के मामले में पूर्व में गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के दौरान धर्मेंद्र ने पुलिस को बताया है कि महिला की हत्या में कमालू भी उसके साथ शामिल था। कमालू मौजूदा समय में जेल में बंद है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को आज न्यायालय में पेश किया, जहां से कोर्ट ने उनको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता