लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश में काले ततैयों के काटने से मां बेटी की मौत

By भाषा | Updated: October 8, 2021 20:46 IST

Open in App

हमीरपुर, आठ अक्टूबर हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में काले ततैयों के काटने से 47 साल की महिला और उसकी बेटी की मौत हो गयी । पुलिस के एक प्रवक्ता ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी ।

प्रवक्ता ने बताया कि जिले के दूधला गांव की रहने वाली दो महिलाओं की शुक्रवार को चंडीगढ़ स्थित पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हो गयी ।

उन्होंने बताया कि दोनों की पहचान विद्या देवी और अंजना कुमारी (20) के रूप में की गयी है। उन्होंने बताया कि दोनों घास काटने खेतों में गयी थी कि इसी दौरान काले ततैयों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया और उन्हें बुरी तरह से काट लिया ।

उन्होंने बताया कि उनकी चीख सुनकर स्थानीय लोगों ने उन्हें हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया जहां से उन्हें टांडा मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया और वहां से उन्हें चंडीगढ़ स्थित पीजीआई में भेजा गया ।

पंचायत प्रधान लता कुमारी ने बताया कि यह महिला गरीब परिवार से थी । कुमारी ने उनके परिजनों के लिये राहत की मांग की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह