लाइव न्यूज़ :

बेटी को जहर दे कर मां ने की आत्महत्या

By भाषा | Updated: March 26, 2021 14:47 IST

Open in App

नोएडा (उप्र),26मार्च नोएडा थाना फेस-2 क्षेत्र के भंगेल में एक सोसायटी में रहने वाली महिला ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खिला कर अपनी बेटी की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली।

पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) हरीश चंदर ने बताया कि थाना फेस-2 क्षेत्र के भंगेल में एक सोसायटी में रहने वाले शिवम चौहान का विवाह कुछ वर्ष पूर्व हुआ था और उनकी ढाई वर्ष की बेटी थी।

डीसीपी ने बताया कि दो दिन पूर्व पति-पत्नी में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। इसके बाद बृहस्पतिवार की रात को भी पति-पत्नी में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया और इसके बाद शिवम घर से कहीं चला गया।

उन्होंने बताया कि उसके बाद शिवम की पत्नी ने अपनी ढाई वर्षीय बेटी को जहरीला पदार्थ खिला दिया और खुद फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

डीसीपी ने बताया कि सुबह घटना की जानकारी पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतका का पति फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह