लाइव न्यूज़ :

सात साल के बेटे की हत्या के आरोप में मां गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 22, 2020 17:27 IST

Open in App

हमीरपुर (उप्र), 22 दिसंबर जिले की राठ कोतवाली पुलिस ने सात साल के बच्चे की गला दबाकर हत्या करने के आरोप में मंगलवार को मां को गिरफ्तार किया। यह जानकारी पुलिस ने दी।

क्षेत्र के गल्हिया गांव में शनिवार सुबह सात साल के बच्चे का शव पशुबाड़े में पाया गया था और इस मामले में मृत बच्चे के पिता के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि "गल्हिया गांव में शनिवार (19 दिसंबर) की सुबह अरहर के गट्ठर में छिपा सात साल के बच्चे हिमांशु उर्फ रोहित का शव पशुबाड़े में पाया गया था। इस मामले में बच्चे के मामा सतीश की तहरीर पर बच्चे के पिता सुरेश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था।"

उन्होंने बताया कि "गहराई से छानबीन करने पर पता चला कि बच्चे का पिता गल्हिया गांव आया ही नहीं था, बल्कि बृहस्पतिवार को हिमांशु मायके में रह रही अपनी मां के पास अकेले गया था। शुक्रवार की शाम उसके मामा के बेटे का कुआं पूजन कार्यक्रम था।"

एसपी ने बताया कि "गिरफ्तार मृत बच्चे की मां सर्वेश कुमारी ने पुलिस की पूछताछ में स्वीकार किया कि शुक्रवार शाम बेटे हिमांशु ने उसे और उसके बहनोई को आपत्तिजनक स्थिति में देखकर घर में बता देने की धमकी दी थी। बदनामी के डर से वह बहलाकर बच्चे को पशुबाड़े में ले गयी और उसका पहले गला दबाया, फिर बेहोश होने पर पैर से गला तब तक दबाए रही, जब तक उसकी मौत का भरोसा नहीं हो गया।"

एसपी के अनुसार, ‘‘महिला ने अपने बच्चे की हत्या पति को फंसाने और अवैध संबंधों का कांटा हटाने के लिए की। अवैध संबंध की वजह से पति-पत्नी के बीच विवाद होता रहा है, जिसकी वजह से महिला पांच-छह माह से अपने मायके में रह रही थी।"

सिंह ने बताया कि "गिरफ्तार महिला और उसके भाई द्वारा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने से पहले बार-बार यह कहना कि मवई वाले (बच्चे का पिता सुरेश) ने 'गला दबाकर' हत्या की है, जांच का अहम बिंदु था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी 'गला दबाने' से मौत की पुष्टि हुई। आखिर पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पहले महिला को कैसे पता कि बच्चे की हत्या 'गला दबाकर' की गई है। इसी शब्द की जांच में पुलिस बच्चे के असली कातिल तक पहुंची।"

उन्होंने बताया कि "गिरफ्तार महिला को आज सक्षम अदालत में पेश किया गया है, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान